Friday, 31 October 2014

घर में दीमक और मकड़ी से हैं परेशान

घर में दीमक और मकड़ी से हैं परेशान, तो अपनाएं ये 8 TIPS

घर में मीठा और चीनी में अक्सर चीटियों और कीड़ों की लाइन लगी रहती है। घर में मच्छर,मक्खी और चिटियों परेशान कर देती है। घर में आप कहीं कुछ भी रख दो,कीड़े सब जगह लग जाते है। आज हम आपको कीड़े और मकोड़ो से घर को कैसे साफ रखें,इसके लिए आपको कुछ टिप्स दे रहे है।

1-तुलसी की महक है असरदार

अपने घर की किचन और खिड़कियों पर तुलसी के पौधे को लगाएं,तुलसी की महक से कीड़े नहीं आते। तुलसी के सूखे पत्ते भी आप एक पैकेट में लगा कर रख दें,तो भी आपको काफी हद तक कीड़े नज़र नहीं आएंगे।

2-कैटनिप का पौधा लगाएं (CATNIP)

एक स्टडी के अनुसार कैटनिप डीट (DEET) की तुलना में ज़्यादा प्रभावशाली है। घर को कीड़े और मकोड़े से दूर रखने के लिए गार्डन और किचन की खिड़की पर कैटनिप का पौधा लग सकते हैं। मच्छरों के काटने से बचने के लिए कैटनिप का तेल लगा कर सो सकते है।



घर में दीमक और मकड़ी से हैं परेशान, तो अपनाएं ये 8 TIPS

3-मकड़ी पर खट्टी चीजें है असरदार

खट्टी चीज़ों की स्मेल और खट्टेपन से मकड़ी नहीं आती। इसके लिए आप एक बोतल में पानी और नींबू का रस मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। घर में किचन में जहां भी आपको मकड़ी दिखाई दे या रात में सोने से पहले छिड़क कर सोए। इसके अलावा आप गार्डन में नींबू,ऑरेंज़ जैसी खट्टे फल लगा सकते है। जिससे कीड़े घर में नहीं आएंगे।

4-चीटियों को भगाने के लिए

सिरका और पानी को बराबर मात्रा में मिलाएं और जहां भी आपको चीटियां दिखाई दे वहीं छिड़क दें। अगर घर में चीटियां ज़्यादा दिखाई दे रही है तो दिन में कई बार छिड़क सकते है।

घर में दीमक और मकड़ी से हैं परेशान, तो अपनाएं ये 8 TIPS

5-नकली घोंसला बना कर लटका दें

अगर घर में कौए और दूसरे पक्षियों को डेरा बना रहता है तो इसके लिए सही तरीका है कि आप नकली घोंसला बना कर गार्डन में लटका दें। इससे पक्षियों में डर रहेगा और वो आना कम कर देंगे। एक घोंसला घर के आगे और एक-दूसरे के पीछे लटा दें। घर में कुछ दिन में ही पक्षियां आना कम हो जाएंगे।

6-फर्श को साफ करने के लिए मोटे नमक का यूज़ करें।

अक्सर घर में छोटे-छोटे कीड़े आने लगते है इसके लिए पानी में नमक डालकर पोंछा लगाएं और जहां आपको कीड़े दिखाई दे वहां पर नमक छिड़ दें इससे भी कीड़े खत्म हो जाएंगे। हफ्ते में कम से कम  तीन बार नमक का पोंछा लगाएं।

घर में दीमक और मकड़ी से हैं परेशान, तो अपनाएं ये 8 TIPS

7-दालचीनी ऑयल

लकड़ी या दरवाजों में लगे घुन को खत्म करने के लिए दालचीनी के तेल को लगा दें। दालचीनी तेल में बराबर मात्रा में पानी और एल्कोहल मिक्स कर एक मिश्रण तैयार करे और कारपेट,बेड दरवाजे और डोर में लगा दें। फिर देखे आपके घर में लगा घुन कैसे खत्म होता है और इस मिश्रण से एक अच्छी स्मैल बनी रहेगी।

8-चिकनाई और किचन फ्लोर साफ करने के लिए

तिहाई सिरका या सेब का सिरका में 8 बूंद वॉशिंग पाउडर में हल्का गर्म पानी मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें और इससे फ्लोर को साफ करें। इससे चिकनाई भी खत्म होगी। साथ ही, कीड़े नही आएंगे।

शरीर पर तिल के निशान का मतलब

palmistry mole on body

समुद्रशास्त्र में शरीर पर मौजूद तिलों का बड़ा महत्व बताया गया है। लाल तिल शरीर के जिस भी अंग पर होता है वह शुभ फलदायक होता है। लेकिन काला तिल शुभ भी होता है और अशुभ भी। मस्सों का भी तिल के समान भी फल होता है। अगर आपके शरीर पर भी तिल या मस्सा है तो देखिए आपके शरीर पर मौजूद तिल का क्या मतलब है।


palmistry mole on body

समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति के ललाट के मध्य भाग में तिल होता है वह बहुत ही भाग्यवान होते हैं। यह जिन क्षेत्रों में प्रयास करते हैं उनमें भाग्य इन्हें सहयोग करता है और जीवन में सफल होते हैं।

palmistry mole on body


जिस स्त्री अथवा पुरुष के होठों के ऊपर दाएं तिल का निशान होता है उनका अपने जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण रिश्ता रहता है। इनके बीच बेहतर संबंध बना रहता है। इसके विपरीत होंठ के बाएं ओर तिल का निशान होने पर जीवनसाथी के साथ मतभेद बना रहता है। इनके बीच तालमेल की कमी रहती है।

palmistry mole on body


जिस व्यक्ति माथे पर दाएं अथवा बाईं ओर तिल का निशान होता है वह धन तो खूब कमाते हैं लेकिन भोग विलास की चीजों में धन को खर्च कर देते हैं। इसलिए कई बार इन्हें आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।

palmistry mole on body


जिस व्यक्ति की छाती पर बायीं ओर तिल या मस्से का निशान होता वह उनकी शादी अधिक उम्र में होने की संभावना रहती है। ऐसे व्यक्ति कामुक होते हैं। इन्हें हृदय रोग की भी आशंका रहती है।

palmistry mole on body


समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की छाती पर दायीं ओर तिल का निशान होता है वह धनवान होते हैं और इनका जीवनसाथी भी सुंदर एवं योग्य होता है।

palmistry mole on body


जिस व्यक्ति के निचले होठों पर तिल का निशान होता है वह खाने-पीने के शौकीन होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने क्षेत्र में विशेष सफलता एवं प्रसिद्घि प्राप्त करते हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार ऐसे व्यक्ति में काम भावना अधिक होती है यह विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित रहते हैं।

palmistry mole on body


समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि हथेली पर अंगूठे के नीचे का भाग शुक्र पर्वत कहलता है। जिनकी हथेली में यहां पर तिल होता है वह कामुक होते हैं। इन्हें गुप्त रोग होने की संभावना रहती है। जबकि अंगूठे पर तिल हो तो व्यक्ति कितना भी अच्छा काम क्यों न करे उसे यश नहीं मिलता है

palmistry mole on body


जिस व्यक्ति के पेट पर तिल का निशान होता है वह भोजन प्रिय होते हैं। तिल अगर नाभि के बायीं ओर हो तो व्यक्ति को उदर रोग की परेशानी होती है। जिनके नाभि के नीच तिल का निशान होता है उन्हें यौन रोग की संभावना रहती है।

palmistry mole on body


बहुत से हस्त रेखा पढ़ने वाले लोग बताते हैं हथेली के अंदर तिल का होना शुभ है। और मुट्ठी बंद करने पर तिल अगर दिखाई दे तो ठीक नहीं होता है। लेकिन ऐसा नहीं है। हथेली में जिस स्थान पर तिल होता वहां के ग्रहों के शुभ प्रभाव को कम कर देता है। जैसे किसी व्यक्ति के अनामिका उंगली के नीचे तिल हो तो व्यक्ति की रुचि पढ़ने लिखने में कम होती है। ऐसे व्यक्ति को किसी भी काम में सफलता पाने के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ता है।

palmistry mole on body


जिन लोगों के कंठ पर तिल का निशान होता है वह उनकी आवाज अच्छी होती है। ऐसे व्यक्ति अपनी आवाज का व्यावसायिक इस्तेमाल कर सकते हैं। संगीत और गायन के यह शौकीन होते हैं। गले की पीछे तिल होने पर व्यक्ति को रीढ़ में तकलीफ हो सकती है।


गैस की समस्या, सिरदर्द से राहत



हमारे आस-पास कई ऐसी चीजें होती हैं, जिनका सेवन तो हम रोजाना करते हैं, लेकिन उनके गुणों से 

अनजान ही रहते हैं। आइए आज हम आपको ऐसी ही कुछ इस्तेमाल की जाने वाली चीजों के बारे में बताते हैं 

जो कई गुणों से भरपूर हैं। 


लगातार बैठ कर काम करने और खान-पान सावधानी नहीं रखने के कारण गैस की समस्या आज आम हो गई है। इस रोग में डकारें आना, पेट में गैस भरने से बेचैनी, घबराहट, छाती में जलन, पेट में गुड़गुडाहट, पेट पीठ में हलका दर्द, सिर में भारीपन, आलस्य थकावट तथा नाड़ी दुर्बलता जैस लक्षण देखने को मिलते हैं। कभी-कभी भूख नहीं लगने पर भी कुछ कुछ खाने की बेवजह आदतों से भी पेट में एसिडिटी बनने लगती है।

यदि आप सही मायने में अपनी बीमारी कम करना चाहते हैं, तो आपको उसके लिए कुछ कारगार नुस्खे अपनाने की जरूरत है। कुछ घरेलू नुस्खे भी है, जिनको अपनाकर आप कई बीमारियां कम कर सकते हैं।

मिलेगी राहत...

पान के पत्तों पर हल्का-सा तेल लगा लें। फिर गैस पर गर्म करें। इसे मोच वाले स्थान पर लगाने से दर्द से राहत मिलती है और सूजन भी कम होगी।


कम होगी जलन... 

अचानक हाथ जल जाने पर बहुत तेज जलन होने की स्थिति में प्याज को आधा काटकर जलन वाले स्थान पर लगाएं। जलन कम होगी।

मिलेगा आराम... 

खाना खाने के बाद एक लहसुन की कली को चार मुनक्का के साथ लेने से बार-बार होने वाली गैस की समस्या से छुटकारा मिलेगा। पेट दर्द में भी राहत मिलेगी।


जुकाम होगा ठीक...

जुकाम होने पर अदरक पाउडर, घी और गुड़ समान मात्रा में लेकर मिलाएं और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। जुकाम जल्द ही ठीक हो जाएगा।


मालिश से होगा फायदा ...

तिल के तेल में कालीमिर्च पाउडर मिलाकर गर्म करें। इससे पक्षाघात में निष्क्रिय हुए हिस्सों की नियमित रूप से मालिश करें। फायदा नजर आएगा।


निकल जाएगी धूल...

यदि आपकी आंखों में डस्ट पार्टिकल्स चले गए हों तो आंखें बंद करके थोड़ी देर जानबूझकर खांसें। धूल का कण निकल जाएगा। 


दाद का घरेलू इलाज...

दाद होने पर सूखी नीम हल्दी पाउडर समान मात्रा में सरसों के तेल में मिलाएं। इसे एक घंटा लगाकर धो लें। दाद ठीक होने तक रोज लगाएं। 

एक्जिमा से निजात...

चंदन पाउडर में दूध और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। एक्जिमा के स्थान पर लगाएं। सूखने पर गुनगुने पानी से नहाएं। कुछ दिनों में एक्जिमा ठीक होगा।