Wednesday, 9 April 2014

वोट किसे दें ?

वोट किसे दें?-

1. कांग्रेस एवम राहुल गांधी?--जिस दयनीय स्तिथी में आज हमारा देश है उसके लिये कांग्रेस ही ज़िम्मेदार है और राहुल बाबा अभी पूरी तरह अपरिपक्व हैं। तो प्रश्न ही नहीं उठताI 

2. आम आदमी पार्टी एवम अरविंद केजरीवाल?-- इनका नारा है 'सब मर्ज़ों कि एक दवा है...मेरा जन लोकपाल...!' (आवश्यकता नये कानून बनाने की नहीं वरन उपलब्ध कानूनों को सख्ती से लागू करने की है)I जो व्यक्ति और पार्टी दिल्ली नहीं चला सकी वो देश क्या चलाएगी? 

3. तीसरा मोर्चा और अनामिक?-- 'कहीं की ईट कहीं का रोड़ा, भानुमती ने कुनबा जोडा; साल दो साल में इसने छोडा, उसने तोडा!' सभी क्षेत्रीय दल किसी न किसी जाति/धर्म/भाषा/क्षेत्र/ के आधार पर बने और पनपते हैं। ये क्षेत्र के विकास तक तो सोचे जा सकता हैं राष्ट्रीय स्तर पर नहीं। 

4. भाजपा और नरेन्द्र मोदी? तो भाई ज़रूरी कहो या मजबूरी--अबकी बार तो भाजपा की मोदी सरकार! हमें विश्वास है कि प्रधानमंत्री बन कर मोदीजी राष्ट्र धर्म निभाते हुए इस देश की जनता के सपने पूरे करेंगे। मेरा अपने मुस्लिम दोस्तों से आग्रह है कि दूसरे दलों द्वारा उत्पन मोदी के "टपके के डर" से प्रभावित हुए बिना भाजपा को वोट दें। 

अगर मोदीजी कोई भेदभाव करेंगे तो देश की जनता इतनी हिम्मत और ताकत रखती है कि जिस प्रकार किसी को सत्ता पर आसीन कर सकती है तो उसी प्रकार उसे धराशाही भी कर सकती है ....

मोदी का पहले लोकसभा सफर का आगाज

मोदी को चाय वाले और शाही परिवार का साथ, पहले लोकसभा सफर का आगाज

बीजेपी के पीएम उम्‍मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा से आज अपना पर्चा दाखिल कर दिया। लोकसभा चुनाव के लिए उन्‍होंने पहली बार नामांकन दाखिल किया है। नामांकन से पहले मोदी ने खुली गाड़ी में सवार होकर रोड शो किया। मोदी ने नामांकन के लिए जिन पांच लोगों को प्रस्‍तावक बनाया उनमें एक चायवाला भी शामिल है। उनका नाम किरण महिडा है। महिडा का कहना है कि यह दिन उनके लिए बहुत खास है।

मोदी के नामांकन दाखिल करने से पहले सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोदी पर आंतकी संगठनों की भी नजर होने के चलते उनकी सुरक्षा में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जा रही है। मोदी के रोड शो के रास्ते में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई। मोदी ने वडादेरा के कीर्ति स्तंभ से कलेक्टर ऑफिस तक लगभग दो किमी लंबा रोड शो किया। 

कैसी थी सुरक्षा व्‍यवस्‍था

मोदी की सुरक्षा के लिए एसपी स्तर के चार और डीएसपी स्तर के 10 अधिकारियों समेत 1500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात थे। रोड शो क्षेत्र कीर्ति स्तंभ से कलेक्टर ऑफिस तक सुरक्षा निगरानी के लिए एसपी स्तर के चार, डीएसपी स्तर के 10, इंस्पेक्टर स्तर के 50, सब इंस्पेक्टर स्तर के 150, पुलिस के 950 जवान, एसआरपी की चार कंपनियां और करीब 200 महिला पुलिसकर्मी तैनात थीं। 

वडोदरा सहित गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर 30 अप्रैल को मतदान होगा। गौरतलब है कि मोदी उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

ये हैं वडोदरा में मोदी के विरोध में 

कांग्रेस: मधुसूदर मिस्‍त्री।


नरेंद्र मोदी का यह पहला लोकसभा चुनाव है। मोदी इससे पहले तीन बार गुजरात की मणिनगर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और तीनों बार उन्‍हें जीत मिली है। मोदी ने पहली बार 2002 में मणिनगर से विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसके बाद उन्‍होंने 2007 में मणिनगर सीट से ही विधानसभा चुनाव लड़ा और उन्‍हें 139568 वोट मिले। इसके बाद 2012 में हुए चुनाव में मोदी फिर से मणिनगर सीट से चुनाव में खड़े हुए और जीत हासिल की। इस बार उन्‍हें पिछली बार की अपेक्षा कम वोट मिले थे। 2012 के चुनाव में मोदी को 120470 वोट मिले थे


आपकी जानकारी के लिए बताना अनिवार्य है


सोनिया के ख़िलाफ कोई 'आप' उम्मीद्वार नहीं,

चिदंबरम के बेटे के ख़िलाफ कोई 'आप' उम्मीद्वार नहीं,

विषैला भाषण देने वाले औवेसी सिद्दक़ी के ख़िलाफ
कोई 'आप' उम्मीद्वार नहीं,

सलमान खुर्शीद के ख़िलाफ कोई 'आप' उम्मीद्वार
नहीं,

2G स्पैक्ट्रम के हीरो के ख़िलाफ कोई 'आप' उम्मीद्वार
नहीं,

आदर्श घौटाले के हीरो अशोक च्हवाण के ख़िलाफ
कोई 'आप' उम्मीद्वार नहीं,

जहां भी कांग्रेस का कोई मुस्लिम उम्मद्वार है..उसके
ख़िलाफ कोई 'आप' उम्मीद्वार नहीं,

क्या आपको नही लगता कि भ्रष्टाचार की लड़ाई कम
और बाजेपी से लड़ाई अधिक है कांग्रेस के ऐजंट के रूप में
....