Tuesday 24 December 2013

कुछ कहावते


"एक नया भारत बनाने का इरादा मन मेँ है
कुछ कहावते जो पिछले 2 वर्षों से अभी तक प्रत्यक्ष चरितार्थ होती आई है ||

मैं अपना अनशन मैं अपने शरीर में जान रहने तक जारी रखूँगा और अंतिम सांस तक जन लोकपाल की लड़ाई जारी रखूँगा, सरकार को हमारी बात माननी ही होगी :- अन्ना हजारे ||



इसको कहते है अपनी धमक का एहसास कराना|
                 

मैं अपना अनशन तोड़ रहा हूँ क्योंकि सरकार से बात चल रही है वो संसद में जनलोकपाल पर चर्चा करने को तैयार है :- अन्ना हजारे


इसको कहते है गुलाटी मारना |


हम अंतिम सांस तक जनलोकपाल की लड़ाई लड़ते रहेगे, मेरा अनशन जनलोकपाल बनने तक जारी रहेगा भले ही मेरी जान चली जाए, हम राजनीति से दूर रहकर सरकार को बता देंगे की आम आदमी की ताकत क्या होती ? :-अरविन्द कैजरीवाल


इसको कहते है बाजीगर की बाजीगरी..
.

हमने फैसला किया है की हम अपना अनशन तोड़ रहे है क्योकि भूखे रहने से कुछ नहीं मिलने वाला हमने अपनी पार्टी बनाने का निर्णय लिया है , अब राजनीति में उतर कर ही लड़ाई की जा सकती है :- अरविन्द कैजरीवाल


इसको कहते है मौका देख कर चौका मारना...
                                             

आने वाले दिल्ली चुनावों में हम सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगे और साम्प्रदायिक ताकतों को इस देश में हावी नहीं होने देंगे :- अरविन्द कैजरीवाल


इसको कहते है बहती गंगा में हाथ धोना...
                                                    

हमारे सभी प्रत्याक्षी पूर्ण ईमानदार है अगर किसी पर भी कोई आपराधिक मामला आदि होगा तो उसकी जांच हमारा आंतरिक लोकपाल करेगा , भाजपा और कांग्रेस के 19 बागियों की टिकट इसलिए दिया है क्योकि वो "आप" नामक वैतरणी में आये हुए ईमानदार है : अरविंद कैजरीवाल


इसको कहते है नया मुल्ला नमाज़ ज्यादा पढता है...


मोदी हत्यारा है, अमित शाह हत्यारा है पर मौलाना तौकीर रज़ा साहब और विनायक सेन करेगे
हमारी पार्टी का प्रचार क्योकि उन पर आरोप अभी सिद्ध नहीं हुए है :- अरविन्द कैजरीवाल


इसको कहते है अँधा बांटे रेवाड़ी अपने अपने को दे |
                                                              

मैं अपने बच्चो की कसम खाता हूँ की मैं सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और भाजपा से समर्थन नहीं लूँगा :- अरविन्द कैजरीवाल


इसको कहते है दूध का जला छाज भी फूंक फूंक कर पीता है |



हम जनता से राय लेंगे की हमें कांग्रेस से समर्थन लेकर सरकार बनानी चाहिए या नहीं ? :- अरविन्द कैजरीवाल



इसको कहते है थूक कर चाटना |    


हम दिल्ली में सरकार बनाने को तैयार है :- अरविन्द कैजरीवाल



इसको कहते है अल्लाह  दे निवाला दे |"


No comments:

Post a Comment