Friday 31 October 2014

लॉकर से सामान चोरी होने पर बैंक नहीं लेता जिम्मेदारी, जानिए क्यों

लॉकर से सामान चोरी होने पर बैंक नहीं लेता जिम्मेदारी, जानिए क्यों

हाल ही में हरियाणा के गोहाना में जींद रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी चोरी हुई है। बदमाशों ने करीब 100 फीट लंबी, 7 फीट गहरी और 2.5 फीट चौड़ी सुरंग खोदी और इसके जरिए स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए। वहां रखे 88 लॉकरों को तोड़कर उसमें रखी नकदी, जेवरात अन्य कीमती सामान साफ कर दिए।

अब सवाल ये उठता है कि इन लॉकरों से चोरी हुई सामान की जिम्मेदारी कौन लेगा। आपको बता दें, कि बैंक के लॉकर में रखे सामान की जिम्मेदारी बैंक नहीं लेते हैं, क्योंकि बैंक को इस बात की कोई जानकारी नहीं होती है कि आपने लॉकर में क्या रखा है। 
आइए जानते हैं किन स्थितियों में बैंक की कितनी होती है जिम्मेदारी-

बैंक की नहीं होती जिम्मेदारी

लॉकर में रखे सामान की जिम्मेदारी किसी बैंक की नहीं होती है। अगर किसी प्राकृतिक आपदा की वजह से आपके लॉकर में रखे सामान का कोई नुकसान होता है तो इसके लिए भी बैंक की कोई जिम्मेदारी नहीं होती है। इस स्थिति में बैंक अपना पल्ला झाड़ लेता है और कोई भी मुआवजा नहीं देते।

इतना ही नहीं, बैंक में किसी प्रकार की चोरी होने की स्थिति में भी बैंक कोई मुआवजा नहीं देता है। इसके तहत कितना मुआवजा दिया जा सकता है, इसका निर्धारण करना भी बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि कोई व्यक्ति अपने लॉकर में क्या रखता है, इसके बारे में बैंक को पता नहीं होता। हालांकि, चोरी जैसी घटना की स्थिति में यदि व्यक्ति कोर्ट में जाए तो बैंक से कुछ मुआवजे की मांग की जा सकती है, क्योंकि लॉकर के लिए सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी बैंक की होती है।

जरूरी नहीं है बैंक का ग्राहक होना

भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा निर्देशों के अनुसार कोई भी बैंक किसी व्यक्ति को लॉकर की सुविधा देने से सिर्फ इसलिए मना नहीं कर सकता है, क्योंकि वह व्यक्ति बैंक का ग्राहक नहीं है। हालांकि, बैंक ऐसे लोगों से लॉकर के तीन साल तक का रेंट, सर्विस चार्ज और आपातकाल में लॉकर को खोलने का चार्ज सिक्योरिटी के तौर पर मांग सकता है। इसके साथ ही लॉकर के चार्जेज अलग से देने पड़ सकते हैं।

उदाहरण- अगर बैंक सालाना 1000 रुपए लॉकर का रेंट, 500 सर्विस चार्ज और 500 रुपए ब्रेकिंग चार्ज लेते हैं तो बैंक आपसे 4000 (लॉकर रेंट 1000*3 + सर्विस चार्ज 500 + ब्रेकिंग चार्ज 500) रुपए की एक एफडी करवाने को कह सकता है।


कितनी सुरक्षित है लॉकर

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार कोई भी बैंक लॉकर में रखे आपके सामान, नकदी या अन्य चीजों के लिए जिम्मेदार नहीं होता है। भले ही वह सामान चोरी हो जाए, तो भी बैंक आपको उसके बदले में कुछ नहीं देता है। हालांकि, यदि चोरी जैसे केस में कोर्ट में जाया जाए तो आपको कुछ मुआवजा मिल सकता है, क्योंकि रिजर्व बैंक द्वारा लॉकर के लिए बेहतर से बेहतर सुविधा देने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।


इन सभी के बावजूद लॉकर में पैसे या फिर जरूरी कागजात रखना सबसे सुरक्षित तरीका होता है, क्योंकि ये लॉकर बहुत सारे सिक्योरिटी टेस्ट पास करते हैं। आग लग जाने के बाद भी इन लॉकर में रखी चीजें नहीं जलती हैं, ये भी इसकी सिक्योरिटी का एक खास हिस्सा है। साथ ही, बैंकों के लॉकर से चोरी या अन्य किसी तरह से नुकसान होने की घटनाएं बहुत ही कम होती हैं।

http://money.bhaskar.com/news-hf/PERS-PFB-bank-does-not-take-responsibility-of-your-locker-4791675-PHO.html


वास्तु- घर में पैसा किस दिशा में रखना होता है शुभ

वास्तु- जानिए घर में पैसा किस दिशा में रखना होता है शुभ

आमतौर पर सभी के घरों में पैसा और मूल्यवान आभूषण रखने के लिए विशेष स्थान होता है। कुछ लोग पैसा तिजोरी में रखते है तो कुछ लोग अलमारी में, कुछ लोग किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर ये चीजें रखते हैं। क्या आप जानते हैं, वास्तु के अनुसार पैसा रखने के लिए उत्तर दिशा को महत्वपूर्ण बताया है। यदि इस दिशा में पैसा रखा जाता है तो धन के देवी-देवता कुबेर देव और महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है। इस दिशा में धन रखना शुभ माना गया है।

सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के सिद्धांत पर काम करता है वास्तु

वास्तु भारत की प्राचीन विद्या है, इसके अनुसार घर में कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो जीवन सुखी हो सकता है। वास्तु शास्त्र में हर वस्तु के लिए अलग-अलग नियम बताए गए हैं। यह शास्त्र सकारात्मक ऊर्जा और नकारात्मक ऊर्जा के सिद्धांतों पर काम करता है। घर में धन रखने के लिए उत्तर दिशा सर्वश्रेष्ठ बताई गई है।

कुबेर देव का स्थान है उत्तर दिशा में


कुबेर देवी-देवताओं के कोषाध्यक्ष हैं और शास्त्रों के अनुसार इनका स्थान उत्तर दिशा की ओर ही है। इसी वजह से घर की उत्तर दिशा में धन स्थान बनाना शुभ फल प्रदान करता है। कुबेर देव की कृपा से धन संबंधी कार्यों में विशेष लाभ प्राप्त होता है। उत्तर दिशा में स्थित कमरे में तिजोरी या अलमारी में धन रखा जा सकता है।

वास्तु- जानिए घर में पैसा किस दिशा में रखना होता है शुभ

ध्यान रखें ये बातें भी...

इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जहां हम पैसा रखते हैं, वहां पूरी तरह से साफ-सफाई होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की गंदगी धन स्थान के आसपास होगी तो यह शुभ नहीं माना जाता है। उत्तर दिशा का शुभ प्रभाव गृहस्वामी के धन को सुरक्षा और समृद्धि प्रदान करता है।

यदि उत्तर दिशा में ही पूजा स्थान और धन स्थान होगा तो यह बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा होने पर आपके धन में बरकत बनी रहती है।

कुछ वास्तु शास्त्रियों के अनुसार नकद धन को उत्तर में रखना चाहिए, जबकि रत्न और आभूषण दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। ऐसा इसलिए माना जाता है, क्योंकि दक्षिण दिशा में भारी चीजें रखना श्रेष्ठ होता है। नकद धन वजन में हल्का होता है। इसलिए इसे उत्तर दिशा में रखना वृद्धिदायक माना जाता है। जबकि, रत्न और आभूषण का वजन अधिक होता है, इसलिए इन्हें दक्षिण दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

वास्तु- जानिए घर में पैसा किस दिशा में रखना होता है शुभ

- हमेशा ध्यान रखें घर का उत्तर-पूर्व भाग ज्यादातर खाली ही रखना चाहिए। यहां भारी और अनुपयोगी सामान रखना वास्तु दोष उत्पन्न करता है।

- घर का भारी सामान या अनावश्यक वस्तुएं घर के दक्षिण-पश्चिम भाग में रखना चाहिए। अन्य किसी स्थान पर भारी सामान रखना वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है।

- घर में बाथरुम या रसोईघर के लिए पानी की सप्लाई उत्तर-पूर्व दिशा से लेना चाहिए।

- खाना खाते समय ध्यान रखें कि आपका मुख दक्षिण-पूर्व दिशा में हो। ऐसा करने पर भोजन से पूर्ण शक्ति प्राप्त होती है और वास्तु दोषों का नाश होता है।