Friday 24 October 2014

भाई दूज की पवित्र पौराणिक कथा

सूर्यदेव की पत्नी छाया की कोख से यमराज तथा यमुना का जन्म हुआ। यमुना अपने भाई यमराज से स्नेहवश निवेदन करती थी कि वे उसके घर आकर भोजन करें।लेकिन यमराज व्यस्त रहने के कारण

यमुना की बात को टाल जाते थे।


कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यमुना अपने द्वार पर अचानक यमराज को खड़ा देखकर हर्ष-विभोर हो गई।

प्रसन्नचित्त हो भाई का स्वागत-सत्कार किया तथा भोजन करवाया। इससे प्रसन्न होकर यमराज ने बहन से वर माँगने को कहा।


तब बहन ने भाई से कहा कि आप प्रतिवर्षइस दिन मेरे यहां भोजन करने आया करेंगे तथा इस दिन जो बहन

अपने भाई को टीका करके भोजन खिलाए उसे आपका भय न रहे। यमराज 'तथास्तु' कहकर यमपुरी चले गए।


ऐसी मान्यता है कि जो भाई आज के दिन यमुना में स्नान करके पूरी श्रद्धा से बहनों के आतिथ्य को स्वीकार करते हैं उन्हें तथा उनकी बहन को यम का भय नहीं रहता।


भैया -दूज के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं |

No comments:

Post a Comment