Saturday 11 October 2014

दिवाली: घोड़े की नाल दूर करेंगें बुरा समय

दिवाली: घोड़े की नाल का ये 1 उपाय करेंगे तो दूर हो सकता है बुरा समय

इस वर्ष मंगलवार, 21 अक्टूबर से पांच दिवसीय दीपोत्सव प्रारंभ हो जाएगा। इन दिनों में किए गए उपाय देवी लक्ष्मी को तो प्रसन्न करते ही हैं। साथ ही, कुंडली के कई दोषों को भी शांत करते हैं। यदि किसी व्यक्ति के जीवन में कुंडली के ग्रह दोषों के कारण बुरा समय चल रहा हो तो यहां एक उपाय बताया जा रहा है। इस उपाय से कई ग्रह दोष शांत हो सकते हैं। यह उपाय काले घोड़े की नाल से संबंधित है। काफी लोग अपने घर के दरवाजों पर घोड़े की नाल लगाते हैं, उंगली में नाल से बनी अंगूठी धारण करते हैं। यहां घर के दरवाजे पर घोड़े की नाल लगाने का उपाय बताया जा रहा है।

काले घोड़े की नाल के इस उपाय की पूरी विधि है। अत: इसे विधिवत ही किया जाना चाहिए। यह उपाय एक बार करना है और लंबे समय इसका शुभ असर बना रह सकता है। यदि सही तरीके और पूरी सावधानी के साथ यह उपाय किया गया तो महालक्ष्मी की कृपा से आपका बुरा समय धीरे-धीरे दूर हो सकता है।

यहां घोड़े की नाल का जो उपाय बताया जा रहा है, वह कई चरणों में पूरा होता है। साथ ही, इसके लिए दीपावली से पहले ही तैयारी करनी होती है और दीपावली रात में यह उपाय पूरा होता है।

इस उपाय की पूरी विधि...

पहला चरण

दीपावली से पहले काले घोड़े की एक ऐसी नाल लेकर आएं जो कि कहीं से टूटी हुई ना हो, कहीं से खंडित ना हो। घेाड़े की नाल आसानी से बाजार में पूजन सामग्री की दुकानों से या घोड़ा गाड़ी वालों से प्राप्त की जा सकती है। जब नाल मिल जाए तो इसे घर लें आएं। इसके बाद घर आकर एक कटोरी में सरसो का तेल लें और नाल को सरसो के तेल में डूबोकर रख दें। नाल को इसी प्रकार दीपावली तक रखे रहने दें।


दूसरा चरण

दीपावली के दिन सरसो के तेल से नाल को निकाल लें। इसके बाद एक कटोरी में कच्चा दूध और गंगाजल लें। अब इस कटोरी में नाल को डूबोकर रखें। नाल दीपावली की रात 12 बजे तक ऐसे ही रखे रहने दें।

इस दौरान घर में महालक्ष्मी के पूजन के लिए उचित तैयारियां कर लें, पूजन सामग्री आदि व्यस्थित ढंग से सजा लें। रात्रि के समय शुभ मुहूर्त में महालक्ष्मी का पूजन करें।

तीसरा चरण

लक्ष्मी पूजन के बाद दीपावली की रात 12 बजे दूध और गंगाजल से उस नाल को निकाल लें। इसके तुरंत बाद नाल को घर के मुख्य द्वार पर कील से ठोककर इस प्रकार लगा दें कि नाल का मुंह नीचे की ओर रहे।

कुछ दिनों में इस उपाय का सकारात्मक असर दिखाई दे सकते हैं। घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होने लगेगी। धीरे-धीरे आपका बुरा समय दूर हो सकता है।

यह एक ज्योतिषीय उपाय है। इसे आस्था और विश्वास के साथ किया जाना चाहिए। साथ ही, ध्यान रखें कि इस उपाय के विषय में किसी को बताए नहीं कि आप यह उपाय कर रहे हैं। मन में शंका या संदेह होने पर उपाय निष्फल भी हो सकता है।

No comments:

Post a Comment