Friday 31 October 2014

वास्तु- घर में पैसा किस दिशा में रखना होता है शुभ

वास्तु- जानिए घर में पैसा किस दिशा में रखना होता है शुभ

आमतौर पर सभी के घरों में पैसा और मूल्यवान आभूषण रखने के लिए विशेष स्थान होता है। कुछ लोग पैसा तिजोरी में रखते है तो कुछ लोग अलमारी में, कुछ लोग किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर ये चीजें रखते हैं। क्या आप जानते हैं, वास्तु के अनुसार पैसा रखने के लिए उत्तर दिशा को महत्वपूर्ण बताया है। यदि इस दिशा में पैसा रखा जाता है तो धन के देवी-देवता कुबेर देव और महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है। इस दिशा में धन रखना शुभ माना गया है।

सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के सिद्धांत पर काम करता है वास्तु

वास्तु भारत की प्राचीन विद्या है, इसके अनुसार घर में कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो जीवन सुखी हो सकता है। वास्तु शास्त्र में हर वस्तु के लिए अलग-अलग नियम बताए गए हैं। यह शास्त्र सकारात्मक ऊर्जा और नकारात्मक ऊर्जा के सिद्धांतों पर काम करता है। घर में धन रखने के लिए उत्तर दिशा सर्वश्रेष्ठ बताई गई है।

कुबेर देव का स्थान है उत्तर दिशा में


कुबेर देवी-देवताओं के कोषाध्यक्ष हैं और शास्त्रों के अनुसार इनका स्थान उत्तर दिशा की ओर ही है। इसी वजह से घर की उत्तर दिशा में धन स्थान बनाना शुभ फल प्रदान करता है। कुबेर देव की कृपा से धन संबंधी कार्यों में विशेष लाभ प्राप्त होता है। उत्तर दिशा में स्थित कमरे में तिजोरी या अलमारी में धन रखा जा सकता है।

वास्तु- जानिए घर में पैसा किस दिशा में रखना होता है शुभ

ध्यान रखें ये बातें भी...

इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जहां हम पैसा रखते हैं, वहां पूरी तरह से साफ-सफाई होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की गंदगी धन स्थान के आसपास होगी तो यह शुभ नहीं माना जाता है। उत्तर दिशा का शुभ प्रभाव गृहस्वामी के धन को सुरक्षा और समृद्धि प्रदान करता है।

यदि उत्तर दिशा में ही पूजा स्थान और धन स्थान होगा तो यह बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा होने पर आपके धन में बरकत बनी रहती है।

कुछ वास्तु शास्त्रियों के अनुसार नकद धन को उत्तर में रखना चाहिए, जबकि रत्न और आभूषण दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। ऐसा इसलिए माना जाता है, क्योंकि दक्षिण दिशा में भारी चीजें रखना श्रेष्ठ होता है। नकद धन वजन में हल्का होता है। इसलिए इसे उत्तर दिशा में रखना वृद्धिदायक माना जाता है। जबकि, रत्न और आभूषण का वजन अधिक होता है, इसलिए इन्हें दक्षिण दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

वास्तु- जानिए घर में पैसा किस दिशा में रखना होता है शुभ

- हमेशा ध्यान रखें घर का उत्तर-पूर्व भाग ज्यादातर खाली ही रखना चाहिए। यहां भारी और अनुपयोगी सामान रखना वास्तु दोष उत्पन्न करता है।

- घर का भारी सामान या अनावश्यक वस्तुएं घर के दक्षिण-पश्चिम भाग में रखना चाहिए। अन्य किसी स्थान पर भारी सामान रखना वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है।

- घर में बाथरुम या रसोईघर के लिए पानी की सप्लाई उत्तर-पूर्व दिशा से लेना चाहिए।

- खाना खाते समय ध्यान रखें कि आपका मुख दक्षिण-पूर्व दिशा में हो। ऐसा करने पर भोजन से पूर्ण शक्ति प्राप्त होती है और वास्तु दोषों का नाश होता है।




No comments:

Post a Comment