Tuesday 21 October 2014

दीपावली पर करें झाड़ू का भी पूजन

दीपावली पर लक्ष्मी के बाद करें झाड़ू का भी पूजन, ये है पूजा की विधि

दीपावली पर लक्ष्मी के बाद करें झाड़ू का भी पूजन, ये है पूजा की विधि


दीपावली पर उस हर एक वस्तु का पूजन करने की परंपरा है जो हमारे जीवन को सुखी समृद्ध बनाने में लक्ष्मी की प्राप्ति कराने में मददगार होती हैं। झाड़ू घरों मे साफ-सफाई के लिए उपयोग में लाई जाती है, जिसके कारण ही यह लक्ष्मी प्राप्ति कराने वाला खास साधन है। धनतेरस दीपावली के दिन झाड़ू खरीदने की परंपरा सदियो पुरानी है। इस दिन नई झाड़ू को खरीदकर उसका पूजन किया जाता है। यहां जानिए दीपावली पर झाड़ू पूजने की विधि...

इस दिन झाड़ू खरीदने से पहले ध्यान रखें कि वह विषम संख्या में हो यानी 1, 3 या 5. इस तरह से झाड़ू खरीदना अधिक शुभदायक रहेगा।

नई झाड़ू को पूजन से पहले उससे घर के कुछ हिस्सों में झाड़ू लगा लें। इसके झाड़ू को किसी स्वच्छ और पवित्र स्थान पर रख दें।

रात्रि में लक्ष्मी पूजन होने के बाद पूजा की थाली के कुमकुम चावल से इस झाड़ू की भी पूजन करें। लाल रंग के पचरंगी नाड़े को उस पर पांच बार लपेटकर बांधें। इस प्रकार झाड़ू का पूजन पूर्ण हो जाएगा।

दीपावली के दूसरे दिन करें पुरानी झाड़ू का यह उपाय

दीपावली लक्ष्मी को घर बुलाने का त्योहार होने के साथ ही दरिद्रता को दूर भगाने का भी दिन होता हैं। मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी पूजन करने से लक्ष्मी की बड़ी बहन दरिद्रता दूसरे दिन घर छोड़कर दूर चली जाती है।

शुक्रवार, 24 अक्टूबर की सुबह को करें यह उपाय...

दीपावली के अगले दिन शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त में झाड़ू से पूरे घर की सफाई करें। सफाई के बाद पूरे घर के कचरे का बाहर करें और साथ में उस झाड़ू को भी घर से बाहर ही छोड़ दें। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से लक्ष्मी की बड़ी बहन दरिद्रता हमारे घर से दूर चली जाती है। झाड़ू छोड़कर आने के बाद अपने हाथ-पैर धोकर ही घर में प्रवेश करना चाहिए।

झाड़ू से जुड़ी कुछ और खास सावधानियां

शास्त्रों में झाड़ू को लक्ष्मी का रूप माना गया हैइस कारण झाड़ू का कभी भी अपमान नहीं करना चाहिए।

ध्यान रखें झाड़ू को किसी का पैर  लगे। इसलिए झाड़ू किसी ऐसे स्थान पर रखना चाहिएजहां किसी की 
नजर झाड़ू पर  पड़ती हो।

- झाड़ू को खड़ी नहीं रखना चाहिए। झाड़ू को आड़ी रखना चाहिए।

- जानवर या किसी अन्य को झाड़ू से नहीं मारना चाहिए।

- सूरज के ढलने के बाद झाड़ू नहीं लगाना चाहिए।

- घर से किसी के निकलने के बाद भी तुरंत झाड़ू नहीं लगाना चाहिए।

ये सभी बातों का ध्यान इसलिए रखना चाहिए क्योंकि इन्हें मानने से लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होती है।



No comments:

Post a Comment