Friday 17 October 2014

दीपावली के 5 दिन इन अशुभ काम से बचें

दीपावली के 5 दिनों में नहीं करना चाहिए ये 7 अशुभ काम

अगले सप्ताह मंगलवार, 21 अक्टूबर से पांच दिवसीय दीपोत्सव प्रारंभ हो रहा है। इन दिनों में देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई प्रकार के उपाय किए जाएंगे, पूजन किए जाएंगे, लेकिन इन प्रयासों के साथ ही कुछ सावधानियां भी रखना जरूरी हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि दीपावली के दिनों में हमें कौन-कौन काम करने से बचना चाहिए। यदि वर्जित किए गए काम दीपावली पर किए जाते हैं तो कई उपाय करने के बाद भी लक्ष्मी की प्रसन्नता प्राप्त नहीं की जा सकती है।

यदि आप महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो यहां बताए गए 7 काम दीपावली के दिनों में करें...

1.  सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए

वैसे तो हर रोज सुबह जल्दी उठ जाना चाहिए, लेकिन काफी लोग ऐसे हैं जो सुबह देर से ही उठते हैं। शास्त्रों के अनुसार दीपावली के दिनों में सभी को ब्रह्म मुहूर्त में ही उठ जाना चाहिए। जो लोग इस दिन सूर्योदय के बाद तक सोते रहते हैं, उन्हें महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है। विशेष रूप से इन दिनों में जल्दी उठने का प्रयास करें।


दीपावली के दिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी भी परिस्थिति में कोई अधार्मिक कृत्य गलती से भी हो। माता-पिता एवं वृद्धजनों का सम्मान करें। जो लोग माता-पिता का अनादर करते हैं, उनके यहां देवी-देवताओं की कृपा नहीं होती है और दरिद्रता बनी रहती है। किसी को धोखा ना दें। झूठ बोलें। सभी से प्रेम पूर्वक व्यवहार करें।

2. शाम के समय सोएं

कुछ विशेष परिस्थितियों को छोड़कर दिन में या शाम के समय सोना नहीं चाहिए। यदि कोई व्यक्ति बीमार है, वृद्ध है या कोई स्त्री गर्भवती है तो वह दिन में या शाम को सो सकती हैं, लेकिन स्वस्थ व्यक्ति को इन समय में सोना नहीं चाहिए। शास्त्रों के अनुसार जो लोग ऐसे समय में सोते हैं, वे निर्धन बने रहते हैं।


3.  माता-पिता और वृद्धजनों का अनादर ना करें

यह मान्यता भी है कि रात के समय घर के दरवाजे खुले रखना चाहिए, ताकि महालक्ष्मी हमारे घर में सके। इस संबंध में ध्यान रखने योग्य बात यह है कि यदि हम रात को दरवाजे खुले रखते हैं तो पूरी सावधानी रखनी चाहिए, अन्यथा चोरी का भय बना रहता है।

4.  क्रोध  करें 

दीपावली के दिनों क्रोध नहीं करना चाहिए और जोर चिल्लाना भी अशुभ रहता है। जो लोग इस दिन क्रोध करते हैं या जोर से चिल्लाते हैं, उन्हें लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है। घर में शांत, सुखद एवं पवित्र वातावरण बनाए रखना चाहिए।

5.  झगड़ा ना करें

इन दिनों में इस बात का भी ध्यान रखें कि घर में किसी भी प्रकार का कलह या झगड़ा नहीं होना चाहिए। घर-परिवार के सभी सदस्य आपस में प्रेम से रहें और खुशी का माहौल बनाकर रखें। जिन घरों में झगड़ा या कलह होता है, वहां देवी की कृपा नहीं होती है। घर के साथ ही बाहर भी इस बात का ध्यान रखें कि किसी से वाद-विवाद या झगड़ा ना करें।


6.  साफ रखें घर को

दीपावली के दिन घर में गंदगी नहीं होना चाहिए। घर का कोना-कोना एकदम साफ एवं स्वच्छ होना चाहिए। किसी भी प्रकार की बदबू घर में या घर के आसपास नहीं होना चाहिए। सफाई के साथ ही घर को महकाने के लिए सुगंधित द्रव्यों का उपयोग किया जा सकता है।

7.  नशा ना करें

शास्त्रों के अनुसार इन दिनों में किसी भी प्रकार का नशा भी वर्जित है। जो लोग दीपावली के दिन नशा करते हैं, वे सदैव दरिद्र ही बने रहते हैं। नशा अभिशाप के समान माना गया है। अत: इससे बचना चाहिए। नशा करने पर घर की पवित्रता नष्ट होती है, शांति भंग हो सकती है, वाद-विवाद हो सकते हैं और धार्मिक कर्म ठीक से पूर्ण नहीं हो पाते हैं।







No comments:

Post a Comment