Monday 13 October 2014

आपके घर मां लक्ष्मी के आने का संकेत

जानें, मां लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर हो चुकी है

दीपावली आने में अब कुछ दिन ही शेष बचे हैं और आप सब इस प्रयास में लगे होंगे कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करके किस तरह उन्हें अपने घर में आमंत्रित करें।

अगर आप अपने प्रयास में सफल हो जाते हैं और मां लक्ष्मी आपके घर में जाती हैं तो आपके साथ कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं जो संकेत है कि मां लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर हो चुकी है।

मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत आपको खुली आंखों से या फिर सपने में मिल सकता है। एक प्राचीन मान्यता के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के घर में दो मुंह वाला सांप जाए तो यह बड़ा ही शुभ संकेत होता है।

इस सांप के आगमन का मतलब है कि देवी लक्ष्मी आपके घर में निवास कर रही हैं। जिस घर में यह सांप होता है उस घर में धन दौलत की वृद्घि होती रहती है।

शुक्रवार के दिन अगर हो ऐसी घटना

शुक्रवार के दिन अगर हो ऐसी घटना

शुक्रवार के स्वामी ग्रह शुक्र हैं जो भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक माने जाते हैं जबकि इस दिन की देवी महालक्ष्मी मानी जाती हैं। यही कारण है कि धन और वैभव की वृद्घि के लिए लोग शुक्रवार के दिन वैभव लक्ष्मी का व्रत पूजन करते हैं।

जिन घरों में देवी लक्ष्मी का आगमन होता है उस घर में देवी के आगमन का संकेत कुंवारी कन्या के माध्यम से भी मिल सकता है।

माना जाता है कि शुक्रवार के दिन अगर कोई कुंवारी कन्या घर के मालिक को सिक्का दे तो यह संकेत है कि देवी लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर हो चुकी है।

अगर घर में जाए यह पक्षी

अगर घर में आ जाए यह पक्षी

देवी लक्ष्मी का वाहन उल्लू माना गया है। अगर आपके घर में उल्लू जाए तो इसी शुभ शगुन समझना चाहिए।

उल्लू अगर दीपावली के दिन आपके घर जाए तो यह और भी बढ़िया शगुन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि ऐसे में पूरे साल घर में धन दौलत की वृद्घि होती रहती है।

एक मान्यता यह भी है कि दीपावली की रात में अगर उल्लू दिख भी जाए तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है। ऐसे व्यक्ति को निकट भविष्य में कोई बड़ा धन लाभ या तरक्की मिलती है।


जब सपने में दिखे यह सांप

जब सपने में दिखे यह सांप


शास्त्रों में बताया गया है कि सांप गुप्त धन का रक्षक होता है। सपने में सांप का दिखना किसी शुभ फल की प्राप्ति का संकेत माना गया है।


ऐसी मान्यता है कि किसी गर्भवती स्त्री को सपने में बार-बार सांप दिखे तो पुत्र प्राप्ति का संकेत होता है। लेकिन सपने में अगर सफेद सांप के दर्शन हो जाएं तो यह घर में लक्ष्मी के आगमन का संकेत होता है।

सपने में सफेद सांप का दिखना यह संकेत माना जाता है कि व्यक्ति पर देवी लक्ष्मी की कृपा होने वाली है।

No comments:

Post a Comment