Wednesday 24 September 2014

ब्लड प्रैशर कट्रोल करने में मदद करता है कटहल


कटहल को सिर्फ सब्जी के रूप में लेकर, इससे तैयार आचार,पकौड़े और इसके फल का सेवन करना हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी साबित हुआ है। कटहल का सेवन करने से हमारे शरीर को कई रोगों से छुटकारा मिलता है। इसके सेवन से शरीर तंदरूस्त रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन , सी, कैल्शियम,अॉयरन मैग्नीशियम पाए जाते है।कटहल के पक जाने के बाद इसके फल का सेवन करना चाहिए। कटहल का सेवन करने से वजन भी कम होना शुरू हो जाता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को भी तंदरूस्त रखने में मदद करते है।

- कटहल का सेवन करने से मोटापे से छुटकारा मिलता है इसका लगातार सेवन करने से वजन कम होना शुरू हो जाता है।

- कटहल फल का सेवन करने से पेट संबंधी रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके सेवन से पाचन क्रिया भी ठीक रहती है और कब्ज से छुटकारा मिलता है।

- कटहल फल का सेवन करने से त्वचा संबंधी रोगों से निजात मिलती है।आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।- कटहल ब्लड प्रैशर भी कट्रोल करने में मदद करता है। कटहल का सेवन करने से कामेच्छा भी बढ़ती है।

- कटहल का सेवन करने से थायरॉइड की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

- कटहल फल में मौजूद मैग्नीशियम हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

- कटहल का सेवन करना अस्थमा के रोगियों के लिए भी फायदेमंद साबित हुआ है।


स्वदेशी अपनाए देश बचाए !!

No comments:

Post a Comment