Wednesday, 18 June 2014

भारत की कहानी अंग्रेजो की जुबानी


“भारत के वैज्ञानिक इतने प्रवीण हैं कि सूर्य और चन्द्र ग्रहण की भविष्यवाणी सालों पहले ही कर देते हैं!”
Daniel Depo, 1708

“मैं भारत की शिक्षा व्यवस्था से अत्यंत प्रभावित हूँ। 80,000 से अधिक गुरुकुल बंगाल प्रान्त में पिछले हजारों सालों से चल रहे हैं।“
Max Mueller

“भारत में एक भी गाँव ऐसा नहीं है जहाँ एक भी गुरुकुल न हो। भारत में एक भी बच्चा ऐसा नहीं है जो गुरुकुल न गया हो।“
Ludlo, 19th Century
“उत्तर भारत में 200 व्यक्तियों के ऊपर एक गुरुकुल है। दक्षिण भारत में 400 लोगों के ऊपर एक गुरुकुल चलता है। इंग्लैंड में 1868 तक सामान्य व्यक्तियों के लिए एक भी विद्यालय नहीं था। सम्पूर्ण भारत में साक्षरता की दर 97% है। गुरुकुलों को चलाने के लिए राजाओं से कोई चन्दा नहीं लिया जाता। गुरुकुल की भूमि से जो आय होती है उसी से उसका खर्च चलता है। थोडा बहुत जो दान आता है वो स्थानीय लोगों के द्वारा होता है।“
G.W Litney

“जब भारत में कोई बच्चा 5 वर्ष, 5 मास और 5 दिन का हो जाता है तो उसे गुरुकुल भेज दिया जाता है। उसकी पढाई 14 वर्ष की होती है। भारत में शिक्षा बहुत सुलभ है। एक ही गुरुकुल में राजा और किसान का बेटा दोनों एकसाथ पढ़ते हैं।“
Pandergraph (नाम में थोड़ी गलती हो सकती है)

“भारत में कृषि उत्पादन सर्वोच्च है। भारत में एक एकड़ जमीन में औसत रूप से 56 quintal धान पैदा होता है। भारत में एक एकड़ जमीन में 120 metric ton गन्ना पैदा होता है। फसलों की सबसे ज्यादा विविधता भारत में है। भारत में 1,00,000 अलग अलग किस्म के चावल उगाए जाते हैं। कृषि के औज़ार जैसे हथोडा, फावड़ा, बेलची, हल आदि सबसे पहले भारत में ही निर्मित हुए। बीज को एक पंक्ति में बोने की परंपरा सर्वप्रथम भारत में शुरू हुयी।“
Lester

उस समय भारत सच में सोने की चिड़िया हुआ करता था |

No comments:

Post a Comment