Tuesday 28 January 2014

एबीपी-नीलसन सर्वे में एनडीए आगे, मोदी पीएम के लिए पहली पसंद

एबीपी-नीलसन सर्वे में एनडीए आगे, मोदी पीएम के लिए पहली पसंद


एक और सर्वे के मुताबिक भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी 
बनकर उभरती दिखाई दे रही है। वहीं प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के पीएम 
उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। 
एबीपी न्यूज-नीलसन सर्वे के अनुसार लोकसभा की 543 सीटों में से बीजेपी को 
210 सीटें और कांग्रेस को सिर्फ 81 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। वहीं, केजरीवाल 
की आम आदमी पार्टी मात्र 11 सीटें ही जीत पाएगी। इस तरह एनडीए 226 सीटें 
जीतकर सबसे आगे होगा। हालांकि वह बहुमत के जादुई आंकड़े से वह फिर भी 
दूर रह जाएगी। यूपीए को मात्र 101 सीटें मिलेंगी। लेफ्ट पार्टियां 30 सीटें जीत 
सकती हैं, जबकि दूसरी अन्य पार्टियों की झोली में 186 सीटें जा सकती हैं। 

प्रमुख राज्‍यों में क्‍या रहेगी पार्टियों की स्थिति



उत्तर प्रदेश: (कुल सीटें 80)
बीजेपी: 35
कांग्रेस: 8
आरएलडी: 4
बीएसपी: 15
एसपी: 14
आप: 2
अन्य: 2
बिहार: (कुल सीटें 40)
बीजेपी: 24
कांग्रेस: 2
जेडीयू: 6
आरजेडी: 5
एलजेपी: 1
अन्य: 2
तमिलनाडु (कुल सीटें 39)
डीएमके: 11
कांग्रेस: 1
एआईडीएमके: 24
बीजेपी: 1
अन्य: 2


महाराष्ट्र: (कुल सीटें 48)
बीजेपी: 19
कांग्रेस: 8
आप: 1
शिवसेना: 8
एनसीपी: 8
एमएनएस: 3
अन्य: 1
गुजरात: (कुल सीटें 26)
बीजेपी: 19
कांग्रेस: 7
कर्नाटक: (कुल सीटें 28)
बीजेपी: 15
कांग्रेस: 10
जेडीएस: 3
मध्यप्रदेश: (कुल सीटें 29)
बीजेपी: 24
कांग्रेस: 4
बीएसपी: 1



राजस्थान: (कुल सीटें 25)
बीजेपी: 20
कांग्रेस: 5
पंजाब: (कुल सीटें 13)
बीजेपी: 4
कांग्रेस: 4
अकाली: 5
अन्य: 1
झारखंड: (कुल सीटें 14)
बीजेपी: 12
अन्य: 2
छत्तीसगढ़: (कुल सीटें 11)
बीजेपी: 10
कांग्रेस: 1
हरियाणा: (कुल सीटें 10)
बीजेपी: 6
कांग्रेस: 1
आईएनएलडी: 1
हरियाणा कांग्रेस: 1
आप: 1


 मोदी से बहुत पीछे हैं राहुल और केजरीवाल



एबीपी न्‍यूज-नीलसन सर्वे के अनुसार नरेंद्र मोदी लोकप्रियता के मामले में कांग्रेस 

उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से बहुत आगे हैं। 

53 फीसदी लोगों की पसंद के साथ मोदी पहले स्‍थान पर हैं, जबकि राहुल गांधी को 

15 फीसदी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 7 फीसदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 

को 6 फीसदी और अरविंद केजरीवाल को 5 फीसदी लोग पीएम के रूप में देखना 

चाहते हैं। 


SURVEY: बिहार में भी 'नमो-नमो', 

निशाने से चूक सकता है तीर







एबीपी न्यूज और नीलसन के सर्वे में अब बिहार में भी बीजेपी का झंडा बुलंद होता दिख 
रहा है। सर्वे के अनुसार, बिहार में अगर अभी चुनाव हुआ तो बीजेपी को 24 सीटों पर 
जीत मिल सकती है। वहीं जेडीयू (चुनाव चिन्ह तीर) को सबसे ज्यादा नुकसान हो 
सकता है। सर्वे के अनुसार जेडीयू को सिर्फ 6 सीटें मिल सकती हैं। मालूम हो कि यूपी 
में इसी सर्वे के मुताबिक यह बात सामने आई थी कि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर 
उभरेगी। यहां बीजेपी को 35 सीटें मिलने की बात सामने आई थी। मतलब प्रदेश में 
नरेंद्र मोदी (नमो) के जादू से इंकार नहीं किया जा सकता है। 
 
सर्वे के मुताबिक, अगर अभी चुनाव हुआ तो नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को नुकसान 
हो सकता है। इस बार सिर्फ 6 सीटें मिलने की संभवना जताई गई है। यानी नीतीश की 
पार्टी को 14 सीटों का नुकसान हो हो सकता है और इसका सीधा फायदा बीजेपी को 
मिल सकता है। राज्य की कुल 40 सीटों में से 24 सीटें बीजेपी को मिल सकती है। 
 
सर्वे में यह भी सामने आया है कि लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी को भी इस बार 
5 सीटों पर जीत मिल सकती है। पिछली बार आरजेडी को 4 सीटों पर जीत हासिल 
हुई थी। वहीं, पिछले चुनाव में खाता खोलने से चूक गई रामविलास पासवान की 
पार्टी एलजेपी के लिए इस बार अच्छी खबर आ रही है। यह पार्टी इस बार एक सीट 
पर जीत दर्ज कर सकती है। 
कांग्रेस को इस सर्वे में भी राहत नहीं मिल रही है। सर्वे के मुताबिक इस बार उसे 
2 सीटें मिल सकती हैं। पिछले चुनावों में भी कांग्रेस को 2 सीटों पर जीत मिली 
थी। सर्वे के मुताबिक बीजेपी के वोट शेयर में वृद्धि हो सकती है।







No comments:

Post a Comment