Wednesday 22 January 2014

राजनीति की आइटम गर्ल है 'आप' - चेतन भगत






अरविंद केजरीवाल के धरना और कानून मंत्री सोमनाथ भारती को लेकर उनके नरम रुख के चलते उनकी आलोचना हो रही है। लेखक चेतन भगत ने 'आप' को राजनीति का आइटम गर्ल करार दिया है, तो 'आप' के अंदर से ही सोमनाथ भारती के खिलाफ आवाज उठने लगी हैं।
दिल्‍ली सरकार के कानून मंत्री सोमनाथ भारती की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन पर इस्‍तीफे का दबाव बढ़ रहा है। 'आप' के विधायक विनोद कुमार बिन्‍नी ने कहा है कि दिल्‍ली पुलिस के अफसरों को छुट्टी पर भिजवाने के बाद केजरीवाल को सोमनाथ भारती को भी छुट्टी पर भेजना चाहिए। 'आप' के सदस्‍य कैप्‍टन गोपीनाथ ने भी भारती को निलंबित किए जाने की मांग की है। भारती कानूनी तौर पर भी मुश्किल में घिर गए हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है और एक अफ्रीकी महिला ने तस्‍वीर के जरिए पहचान कर यह बताया है कि सोमनाथ भारती की अगुवाई में ही भीड़ ने महिलाओं के साथ बदसलूकी की थी।

No comments:

Post a Comment