Saturday 7 June 2014

साइंस भी नहीं सुलझा सका धरती के इन 7 रहस्यमयी स्थानों की गुत्थी!


साइंस आज हमें बहुत सी बातों को समझने और समस्याओं को सुलझाने में मदद करता है। लेकिन आज भी कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में इसके पास कोई जवाब नहीं है।
हम इन घटनाओं को सुपरनेचुरल का दर्जा दे देते हैं और यहीं से इनके रहस्य के जवाब को खोजने का रास्ता भी बंद हो जाता है।
धरती के 7 रहस्मय इन स्थानों के बारे में तरह-तरह की किवदंतियां प्रचलित हैं। फिलहाल इन रहस्य को सुलझाने में मानव मस्तिष्क आज भी कमजोर नजर आता है।


वेनचेस्टर मिस्ट्री हाउस : सारा विनचेस्टर ने यह विशाल हवेली 18 वीं सदी में बनवाई थी। इसके पीछे यह मान्यता प्रचलित है कि वह अपने पति और बच्चे की मौत के बाद विचलित थीं। वह बहुत ही अधिक परेशान थीं और इसके चलते उन्होंने आत्माओं और भूतों की शांति उन्होंने यह विशाल हवेली बनवाई थी। एक आत्मा ने उसे बताया कि उनका परिवार श्रापित है और उसने इस स्थान पर एक विशाल हवेली बनवाने की सलाह दी और कहा कि अगर ऐसा नहीं किया तो तुम्हारी भी जल्द मौत हो जाएगी।

सारा ने इस सलाह के बाद यह बिल्डिंग बनवाई। इस बिल्डिंग की डिजाइन बेहद विचित्र है। इसमें बेल टॉवर हैं और सारा हर रात आत्माओं को बुलाने के लिए इन्हें बजाती थी। बिल्डिंग में एक विशेष रूम है, जहां सारा आत्माओं से बात करती थी। यहां आने वाले कई लोगों ने बताया कि बिल्डिंग में विचित्र रोशन दिखाई देती हैं और आवाजें आती रहती हैं।


- बरमूडा का त्रिभुज : आपने बरमूडा के बारे में जरूर सुना होगा। यह स्थान उत्तरी अटलांटिक सागर में स्थित है। कई प्लेन और शिप यहां से गुजरते हुए रहस्यमय ढंग से गायब हो चुके हैं। इसके बाद इनका पता तक नहीं चला। वैज्ञानिक यहां के खराब मौसम को दुर्घटना का कारण बताते हैं, लेकिन बहुत से लोग इन घटनाओं के पीछे कोई सुपरनेचुरल कारण मानते हैं

- मैकमर्डो ड्राइ वैली : यह अंटार्टिका में स्थित है जहां बर्फ नहीं है। यह इलाका एक रेगिस्तान है, जहां यह झरना बहते हुए लाल रंग का दिखाई देता है। जब आप इसे देखेंगे तो लगेगा कि घाटी से खून बह रहा है। इस झरने को लोग ब्लड फॉल्स कहते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार इस वैली का पर्यावरण मंगल ग्रह से मिलता जुलता है।


- रोजवेल यूएफओ क्रैश साइट : न्यू मैक्सिको में रोजवेल वह जगह है, जिसके बारे में लोगों का मानना है कि यहां जरूर किसी दूसरे ग्रह के निवासी आए होंगे। यह इस आधार पर माना जाता है कि रोजवेल में जुलाई 1947 में एक यूएफओ दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। स्थानीय लोगों का मानना है कि मिलिट्री ने यूएफओ पर सवार यात्रियों को पकड़ लिया और उन्हें किसी गुप्त स्थान पर ले गई। संभव है कि वे अभी भी जीवित हों।


स्टोनहेंग:-ब्रिट्रेन के विल्टशायर काउंटी में स्थित स्टोनहेंग एक प्राचीन स्मारक स्थल है। यहां बड़ी विशाल चट्टानों को विशेष ढंग से रखा गया है। वैज्ञानिक इन्हें 2000 ईसा पूर्व मानता है। लेकिन आज यह पता नहीं किया जा सका कि इसे किसने और क्यों बनाया। यहां मानव शरीर की हड्डियां भी मिल चुकी हैं। यहां के स्थानीय लोगों के बीच इस स्थान को लेकर कई तरह की विचित्र कहानियां प्रचलित हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह स्थान बलि देने या शव दफनाने की जगह रही होगी।

- पेरू की नाज्का लाइंस : पेरू के नाज्का रेगिस्तान के मध्य में मानव, चिडिय़ा, बंदर, छिपकली, मकड़ी, शार्क आदि की कई विशाल आकृतियां पत्थरों में बनी हुई हैं। इन्हें ईसा पूर्व 500 वर्ष से पुराना बताया जा रहा है। लेकिन आज तक पता नहीं किया जा सका कि इनके पीछे क्या राज है। कुछ लोगों का मानना है कि ये आकृतियां ज्योतिष या कास्मॉलॉजी के लिए बनाई गईं होंगी।

-नेवेडा में यह एक गर्म जल का स्रोत्र है। यह पांच फीट ऊंचाई से बहता है। यहां के पानी में कई मिनरल्स होने के कारण यह कुछ इस तरह से दृश्य बनाता है। यहां 30-40 छोटे पूल्स में इसका पानी जाता है। यह गीजर एक बिजनेस टाइकून टोड जैक सिक की निजी संपत्ति है। यह जलस्रोत्र आज भी रहस्य बना हुआ है

No comments:

Post a Comment