Saturday 7 June 2014

तरबूज ही नहीं इसके बीज भी बहुत USEFUL हैं .



गर्मियों के मौसम में कई रस भरे फल बाजार में उपलब्ध होते हैं, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत से भी भरपूर होते हैं। तरबूज भी गर्मियों का एक ऐसा ही रस भरा मौसमी फल है, जिसे खाने पर गर्मी से बहुत राहत मिलती है। तरबूज तो आप खाते ही होंगे पर इसके बीज का आप क्या करते हैं, जाहिर है आप इसके बीज को फेंक ही देते होंगे, लेकिन इसके लाभ को जानने के बाद शायद आप ऐसा नहीं करेंगे। जी हां तरबूज तो खाएंगे ही और साथ ही उसके बीजों को भी संभालकर रखेंगे। आइए जानते हैं तरबूज के बीजों के कुछ खास उपयोग...

- तरबूज के बीज कई तरह के पोषक तत्वों से भरे होते हैं। इसके बीजों में आयरन, पोटैशियम, मिनरल्स और विटामिन पाए जाते हैं। तरबूज के बीज को चबाकर खाएं या फिर इसके तेल का इस्तेमाल करें। दोनों ही रूप में यह फायदेमंद है। तरबूज के बीज खाने से स्किन हेल्दी हो जाती है। बाल चमकदार व घने होते हैं और सेहत बन जाती है।

- तरबूज में मौजूद मैग्नीशियम दिल के लिए बहुत अच्छा होता है। यह कार्यप्रणाली में सुधार करता है और मेटाबॉलिक सिस्टम को सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह कार्डियोवस्कुलर रोगों और हाइपरटेंशन में भी फायदेमंद होता है।

- यदि आप डायबिटीज पेशेन्ट है और आपकी शुगर हमेशा घटती बढ़ती रहती है तो तरबूज के बीज को थोड़े से पानी में उबालें। इस पानी को रोजाना चाय की तरह पिएं। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

- तरबूज में अनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है, जो त्वचा में नमी को बनाए रखते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व झुर्रियों को दूर करते हैं।

-स्किन इंफेक्शन में भी तरबूज एक बेहतरीन दवा की तरह काम करता है। यदि एक्ने की समस्या हो, तो तरबूज के बीज का तेल चेहरे पर लगाएं। यह समस्या खत्म हो जाएगी।

- तरबूज के बीज के तेल से चेहरे पर मसाज करने से चेहरा चमकने लगता है। यह चेहरे से गंदगी और सिबम को हटाकर पोर्स को खोल देता है और त्वचा को सुंदर बनाता है।

- प्रोटीन और जरूरी मात्रा में अमीनो एसिड होने के कारण इसके बीज बालों की समस्याओं में रामबाण हैं। तरबूज के बीजों को चबाकर खाने से बाल जड़ से मजबूत होते हैं।

- तरबूज और उसके बीजों की गिरी शरीर को पुष्ट बनाती है। गिरी की ठंडाई बनाकर रोज सुबह नियमित रूप से पीने पर स्मरण शक्ति बढ़ती है। तरबूज के बीज खाने से हाई ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित होता है।

- पुराने सिर दर्द को दूर करने के लिए तरबूज के बीजों की गिरी को पानी के साथ पीसकर लेप तैयार कर सिर पर लगाएं।आराम मिलेगा।

- तरबूज में लाइकोपिन पाया जाता है ,लाइकोपिन हमारी त्वचा को जवान बनाए रखता है। यह हमारे शरीर का कैंसर से बचाव करता है।

- गर्मियों में तरबूज का नियमित सेवन करने से दिल की बीमारियां नहीं होती हैं।

- तरबूज हमारे शरीर के प्रतिरक्षा तन्त्र को मजबूत बनाता है।

- यह आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है।

- तरबूज मोटापे को कम करता है।

- जिन लोगो को डिप्रेशन या जो लोग काम के तनाव में अधिक रहते हैं, उनके लिए तरबूज बहुत फायदेमंद होता है।

- तरबूज खाने से दिमाग शांत और खुश रहता है। जिन लोगो को गुस्सा ज्यादा आता है। तरबूज खाने से उनको अपना गुस्सा शांत करने में बहुत मदद मिलती है।

- गर्मियों में तरबूज खाकर गर्मी के कारण होने वाली बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है।

- सूखी खांसी में तरबूज खाना लाभप्रद होता है।

- खाना खाने के बाद तरबूज का रस पीने से खाना जल्दी पच जाता है। इससे नींद भी अच्छी आती है।

- तपती धूप से जब सिरदर्द होने लगे तो तरबूज के आधा गिलास रस को पानी में मिलाकर पीना चाहिए। सिरदर्द से तुरंत राहत मिलती है।

- नियमित तरबूज सेवन से कब्ज दूर होती है।

- टखने और गुर्दे के पास सूजन होने पर तरबूज खाना लाभदायक होता है।

- पेशाब में जलन हो तो ओस या बर्फ में रखे हुए तरबूज का रस निकालकर सुबह खाली पेट चीनी मिलाकर पीने से लाभ होता है।

- तरबूज खून की कमी दूर करता है।

- तरबूज पर थोड़ा काला नमक डालकर खाने से एसिडिटी और गैस की समस्या खत्म हो जाती है।




No comments:

Post a Comment