Tuesday 10 June 2014

चीनी घुसपैठ रोकने के ल‌िए मोदी सरकार का बड़ा कदम

बार्डर पर खुलेंगी 50 नई चौक‌ियां

बार्डर पर खुलेंगी 50 नई चौक‌ियां


चीन सीमा पर सुरक्षा इंतजाम को पुख्ता करने के इरादे से सरकार ने अरुणाचल प्रदेश में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 50 नई बॉर्डर पोस्ट बनाने की योजना बनाई है। 

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह प्रस्ताव आगे विचार के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास लंबित है। हाल ही में आईटीबीपी ने यह प्रस्ताव पेश किया था। सूत्रों ने बताया, ‘गृह मंत्रालय ने सैद्धांतिक रूप से इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है।



उच‌ित उपकरणों की जरूरत पूरी की जाएगी


उच‌ित उपकरणों की जरूरत पूरी की जाएगी
अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा का कुल 1,126 किमी का क्षेत्र आता है, जो कि जम्मू व कश्मीर के बाद दूसरा सबसे लंबा क्षेत्र है। हाल ही में घुसपैठ की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर सीमा पर सुरक्षा के आधुनिकीकरण और बेहतर प्रबंधन के लिए योजना बनाई गई थी। 

इसके मुताबिक जवानों के पास बर्फीली ऊंचाई पर तैनाती के लिए जरूरी सभी आधारभूत उपकरण होंगे।




अभी 142 बॉर्डर 30 आईटीबीपी पोस्ट


अभी 142 बॉर्डर 30 आईटीबीपी पोस्ट
सूत्रों का कहना है, ‘नए बॉर्डर पोस्ट सौर ऊर्जा से चलने वाले होंगे और इसमें न सिर्फ नियमित आईटीबीपी जवानों के ठहरने की व्यवस्था होगी बल्कि आपातकाल के समय छोटे दस्ते को भी यहां ठहराया जा सकेगा। 

इन चौकियों में सेटेलाइट फोन की कनेक्टिविटी भी होगी।वर्तमान में भारत 3,488 किमी लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 142 बॉर्डर पोस्ट हैं। अरुणाचल प्रदेश में करीब 30 आईटीबीपी पोस्ट हैं।

                                                                                        

No comments:

Post a Comment