Saturday 15 February 2014

मास्टरबेशन करने से मर्दों को होंगे ये 6 फायदे

महिलाओं को भी होता है मास्टरबेशन का फायदा

पुरुषों का एक वर्ग ऐसा भी है जो ये मानता है कि हस्तमैथुन (मास्टरबेशन) करने से सेक्स क्षमता घट जाती है या फिर शरीर में कमजोरी आ जाती है।
लेकिन कई रिसर्च ये बात साबित कर चुकी है मास्टरबेशन ना सिर्फ पुरुषों के लिए बल्कि महिलाओं के लिए भी हेल्दी है। द हेल्द इंडिया ऑनलाइन ने पुरुषों के लिए मास्टरबेशन के कुछ हेल्‍थ बेनिफिट बताएं हैं।

हेल्‍थ के लिए भी फायदेमंद है मास्टरबेशन

बहुत से पुरुष ऐसे होते हैं जो मास्टरबेशन करते तो हैं लेकिन इस बात को स्वीकार नहीं करते कि वे मास्टरबेशन करते हैं। वैसे भी भारत में लोग मास्टरबेशन और सेक्स जैसे विषयों पर बात करने से डरते हैं।
कई रिसर्च ये बात साबित कर चुकी हैं कि मास्टरबेशन हेल्दी और सुरक्षित होता है। इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता। मास्टरबेशन करने से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। इतना ही नहीं प्रोटेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के होने की आशंका को कम किया जा सकता है।

तरोताजा होता है सीमन

तरोताजा होता है सीमन

आपको पढ़कर शायद हैरानी हो लेकिन मास्टरबेशन से सीमन रिफ्रेश होता है। कई रिसर्च ये बात साबित कर चुकी हैं कि स्‍खलन (डिस्चार्ज) होने से ना सिर्फ स्पर्म के काउंट बढ़ते हैं बल्कि स्पर्म भी तरोताजा रहता है।
मास्टरबेशन करने से आप फर्टिलिटी भी बढ़ती है और सीमन फ्रेश रहता है।

लंबे समय तक कर सकते हैं सेक्स को एंज्वॉय

पुरुष अक्सर सोचते हैं कि रोजाना मास्टरबेशन करने से उनकी सेक्स करने के समय में कमी हो जाएगी। लेकिन कई रिसर्च ये कहती हैं कि जो लोग नियमित रूप से मास्टरबेशन करते हैं वे उनके मुकाबले ज्यादा लंबे समय तक बेड पर पार्टनर को खुश कर सकते हैं जो मास्टरबेशन नहीं करते।

बच सकते हैं जल्‍दी डिस्चार्ज होने से

आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन जिन पुरुषों को लिंग में उत्तेजना ना होने की समस्या हो या फिर जो पुरुष अक्सर सेक्स के दौरान नर्वस हो जाते हैँ और समय से पहले ही डिस्चार्ज हो जाते हैं। उनके लिए इन समस्याओं से निपटने के लिए मास्टरबेशन सबसे ब‌ढि़या उपाय है

No comments:

Post a Comment