शिवसेना-मनसे के साथ आने की अटकलों के बीच भाजपा के लिए अच्छी खबर सर्वे से आई है। यह सर्वे 'द वीक' और 'हंसा रिसर्च' ने किया है। 15 अक्टूबर को होने वाले चुनावों में भाजपा को महाराष्ट्र की 288 सदस्यों वाली विधानसभा में 154 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। शिवसेना 47 सीटों के साथ दूसरी पार्टी रहेगी।
कांग्रेस को 25, मनसे को 10, एनसीपी को 17 और निर्दलीयों को 20 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी के तौर पर शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे सबसे आगे हैं। उनके बाद पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण का नंबर है। फिर मनसे प्रमुख राज ठाकरे और भाजपा के देवेंद्र फडणवीस का नंबर है। एनसीपी सबसे आखिर में है।
इंडिया टुडे और सिसेरो का सर्वे...
इंडिया
टुडे ग्रुप और सिसेरो के सर्वे में कुल 7346 लोगों ने हिस्सा लिया। यह सर्वे 96 विधानसभा क्षेत्रों के 381 जगहों पर किया गया।
No comments:
Post a Comment