Thursday, 2 October 2014

पर्स में कैसी चीजें न रखें और लक्ष्मी कृपा के लिए कैसी चीजें रखें

पर्स में कैसी चीजें न रखें और लक्ष्मी कृपा के लिए कैसी चीजें रखें

आज के समय में पर्स तो लगभग सभी लोग रखते हैं और पर्स में पैसों के अतिरिक्त भी कई चीजें रखी जाती हैं, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जो पर्स नहीं रखनी चाहिए। पुराने समय से चली रही मान्यताओं के अनुसार जहां धन रखा जाता है, वहां के लिए कुछ चीजें वर्जित की गई हैं। धन के साथ वर्जित की गई चीजें रखना अशुभ माना जाता है। यदि वर्जित की गई चीजें पर्स में रखी जाती हैं तो धन संबंधी कार्यों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। पर्स में देवी लक्ष्मी से जुड़ी चीजें रखी जा सकती हैं, जिनसे लक्ष्मी की प्रसन्नता प्राप्त हो सकती है।

हमारे पास रहने वाली चीजों का भी नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव होता है। यदि हम नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाली चीजें अपने साथ रखेंगे तो इसका बुरा असर होने की संभावनाएं रहती हैं। अत: पर्स में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाली चीजें रखने से बचना चाहिए। पर्स में सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाली चीजें रखना चाहिए।

यहां जानिए पर्स में कौन-कौन सी चीजें रखी जा सकती हैं और कौन चीजें रखने से बचना चाहिए...

- धन की देवी महालक्ष्मी से संबंधित विशेष यंत्र पर्स में रखा जा सकता है। यह आपकी आय में बढ़ोतरी करने वाला हो सकता है।


ऐसी ही कुछ और चीजें जो पर्स नहीं रखनी चाहिए...

पर्स में कैसी चीजें न रखें और लक्ष्मी कृपा के लिए कैसी चीजें रखें

- महालक्ष्मी की प्रतीक पीली कौडिय़ां पर्स में रखी जा सकती है। यह भी धन को आपकी ओर आकर्षित कर सकती है।

- देवी लक्ष्मी के पूजन में रखे हुए गौमती चक्र को पूजा के बाद पर्स में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है।

- पर्स में नोट और सिक्कों को अलग-अलग रखना चाहिए। पर्स में कई पॉकेट या जेब होती हैं तो नोट और सिक्कों को अलग-अलग रखा जा सकता है।

- पर्स में दवाइयां नहीं रखनी चाहिए।

- पर्स में कभी भी अनावश्यक वस्तुएं नहीं रखना चाहिए। जहां तक संभव हो सके पर्स में सिर्फ पैसा ही रखना चाहिए। किसी भी प्रकार के बिल या रसीद जो खर्चों से संबंधित हो, उसे भी पर्स में पैसों के साथ नहीं रखना चाहिए। रसीद या बिल रखने के लिए कुछ अलग व्यवस्था करना श्रेष्ठ रहता है।

- पर्स में खाने-पीने की चीजें भी नहीं रखना चाहिए। काफी लोग पर्स में ही गुटखा पाउच, चॉकलेट्स जैसी चीजें रख लेते हैं। यह अशुभ माना गया है। इन चीजों के लिए भी अलग व्यवस्था करनी चाहिए।

- पर्स में देवी-देवताओं के फोटो रखें जा सकते हैं। यदि संभव हो सके तो अपने घर के मंदिर के देवी-देवताओं की फोटो पर्स में रखी जा सकती है। घर से दूर रहने पर इन फोटो के दर्शन करने चाहिए।


No comments:

Post a Comment