Thursday, 2 October 2014

क्या होता है जब संबंध बनते हैं ?

सेक्स करते दंपति का एमआरआई

संबंध बनाते हुए किसी कपल के शरीर में क्या आंतरिक गतिविधियां होती है, ये पहली बार एमआरआई मशीन की मदद से कैप्चर किया गया।

डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक ऐसा पहली बार हुआ है जब डॉक्टरों ने सेक्स करते दंपति की एमआरआई यानी मैगनेटिक रेजोनेंट ईमेंजिंग की है और वीडियो भी बनाया है।

किस करते हुए मुंह के अंदर क्या गतिविधि चल रही होती है और सेक्स के दौरान भी हमारे शरीर में कैसे बदलाव आते हैं, वो भी कैप्चर किया गया है।


सब कुछ हुआ रिकॉर्ड

ये फुटेज न्यूज साइट वॉक्स ने कंपाइल किया है। लेकिन इसे रैंडमहीरो नाम के यूट्यूब यूजर ने यूट्यूब पर अपलोड भी किया है। इस वीडियो का नाम है एनाटॉमी ऑफ किसिंग एण्ड लव इन मैगनेटिक रेजोनेंस ईमेजिंग स्कैनर।

ये एक फ्रेंच कपल के लव-मेकिंग का वीडियो है जिसे एमआरई ने कई तस्वीरों में स्कैन किया है। इन तस्वीरों को बाद में जोड़कर वीडियो बनाया गया है।

बताया गया कि जब कपल में चुंबन होने वाली क्रिया होती है तो कैसे दोनों की दिलों की धड़कनों में इजाफा नोटिस हुआ। इन तस्वीरों को साल 1960 में डच डॉक्टर वेक वैन ऐंडल ने ग्रॉनजिनेन नाम की जगह पर रिकॉर्ड किया था। इसे अब कंपाइल किया गया है।

संभोग के दौरान होते हैं क्या बदलाव?

संभोग के दौरान होते हैं क्या बदलाव?

साइंस हर कुछ चीज जानना चाहती है। क्या ऐसा हो सकता है, क्या वैसा हो सकता है। क्यों, कैसे और वजह। तो ऐसे ही वेक जानना चाहते थे कि क्या संभोग करते हुए कपल की ईमेंजिंग की जा सकती है या नहीं?

वो ये भी देखना चाहते थे कि सहवास के दौरान शरीर का आंतरिक रचना कैसी हो जाती है? उन्होंने टेस्ट के बाद बताया कि योनि के अंदर पेनिस का आकार 'एस' की तरह होता है।

उन्होंने ये भी बताया कि सेक्स के दौरान गर्भाशय का आकार भी बढ़ जाता है। वहीं इस पूरे रिसर्च को उन्होंने जितना वैज्ञानिक
कहा उतना ही इसे कलात्मक भी बोला।

No comments:

Post a Comment