प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाड़ू लगाकर स्वच्छ भारत अभियान की औपचारिक शुरुआत की। अभियान का लक्ष्य महात्मा गांधी की 150वें जन्म दिवस 2019 तक देश को पूरी तरह से स्वच्छ बनाना है।
इंडिया
गेट पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने राष्ट्रपति महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया। उन्होंने कहा कि बापू ने नारा दिया था क्विट इंडिया, क्लीन इंडिया। बापू का क्लीन इंडिया का सपना अभी अधूरा है।
स्वच्छ
भारत अभियान प्रधानमंत्री का महात्वाकांक्षी अभियान माना जा रहा है। नरेंद्र मोदी ने आज वाल्मिकी मंदिर प्रांगण में झाड़ू लगाकर अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। इंडिया गेट पर केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू और नीतिन गडकरी भी मौजूद थे।
स्वच्छ
भारत अभियान के लोगो का लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्वच्छ भारत अभियान के लोगो का लोकार्पण भी किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छ भारत अभियान का लोगो केवल लोगो नहीं है। गांधीजी अपनी दो आंखों से हमारी ओर देख रहे हैं। वह हमसे पूछ रहे हैं कि हम भारत की सफाई कब करेंगे।
मोदी ने कहा कि इस अभियान को राजनीति से ऊपर रखें।
उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद कुछ लोग मेरी आलोचना करेंगे। वे कहेंगे आए थे और अपनी फोटो खिंचा कर चले गए। मोदी ने कहा कि बीमारी के कारण हर वर्ष भारत के नागरिक को साढ़े छह हजार रुपए का नुकसान हो रहा है।
आमिर ने अभियान का समर्थन किया
बॉलीवुड
अभिनेता आमिर खान ने स्वच्छ भारत अभियान का समर्थन किया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और कहा कि प्रधानमंत्री का विचार बहुत ही अच्छा है। हम सभी को इसका समर्थन करना चाहिए।
आमिर ने कहा कि देश के लिए स्वच्छता का मुद्दा बहुत ही अहम है। आज सभी देश वासियों को स्वच्छता की शपथ लेनी चाहिए।
No comments:
Post a Comment