Sunday, 5 October 2014

यह उपाय करने से बढ़ सकती है इनकम

शिवपुराण में बताया ये उपाय रोज रात को करने से बढ़ सकती है इनकम

इस सृष्टि का निर्माण भगवान शिव की इच्छा मात्र से ही हुआ है। अत: इनकी भक्ति करने वाले व्यक्ति को संसार की सभी वस्तुएं प्राप्त हो सकती हैं। शिवजी अपने भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं। शिवपुराण के अनुसार, नियमित रूप से शिवलिंग का पूजन करने वाले व्यक्ति के जीवन में दुखों का सामना करने की शक्ति प्राप्त होती है।

शिवपुराण में एक ऐसा शास्त्र है, जिसमें शिवजी और सृष्टि के निर्माण से जुड़ी रहस्यमयी बातें बताई गई हैं। इस पुराण में कई चमत्कारी उपाय भी बताए गए हैं, जो हमारे जीवन की धन संबंधी समस्याएं को तो खत्म करते हैं। साथ ही, अक्षय पुण्य भी प्रदान करते हैं। इन उपायों से पिछले पापों का नाश होता है और भविष्य सुखद बनता है।


यदि आप भी शिवजी की कृपा से धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो यहां बताया गया आसान और उपाय रोज रात को करना चाहिए, यह उपाय शिव पुराण में बताया गया है...

शिवलिंग के पास रोज रात को लगाएं दीपक

शिवपुराण में बताया ये उपाय रोज रात को करने से बढ़ सकती है इनकम

पुराने समय से ही कई ऐसी परंपराएं प्रचलित हैं, जिनका पालन करने पर व्यक्ति को सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इन प्रथाओं का पालन करने पर कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शुभ फलों की प्राप्ति के लिए एक परंपरा है कि प्रतिदिन रात्रि के समय शिवलिंग के समक्ष दीपक लगाना चाहिए। इस उपाय के पीछे एक प्राचीन कथा बताई गई है।

कथा के अनुसार प्राचीन काल में गुणनिधि नामक व्यक्ति बहुत गरीब था और वह भोजन की खोज में लगा हुआ था। इस खोज में रात हो गई और वह एक शिव मंदिर में पहुंच गया। गुणनिधि ने सोचा कि उसे रात्रि विश्राम इसी मंदिर में कर लेना चाहिए। रात के समय वहां अत्यधिक अंधेरा हो गया। इस अंधकार को दूर करने के लिए उसने शिव मंदिर में अपनी कमीज जलायी थी। रात्रि के समय भगवान शिव के समक्ष प्रकाश करने के फलस्वरूप से उस व्यक्ति को अगले जन्म में देवताओं के कोषाध्यक्ष कुबेर देव का पद प्राप्त हुआ।

इस कथा के अनुसार ही शाम के समय शिव मंदिर में दीपक लगाने वाले व्यक्ति को अपार धन-संपत्ति एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती हैं। अत: नियमित रूप से रात्रि के समय किसी भी शिवलिंग के समक्ष दीपक लगाना चाहिए। दीपक लगाते समय ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जप करना चाहिए।

शिवजी के पूजन से श्रद्धालुओं की धन संबंधी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। शास्त्रों में एक अन्य सटीक उपाय बताया गया है जिसे नियमित रूप से अपनाने वाले व्यक्ति अपार धन-संपत्ति प्राप्त हो सकती है। इस उपाय के साथ ही प्रतिदिन सुबह के समय शिवलिंग पर जल, दूध, चावल आदि पूजन सामग्री अर्पित करना चाहिए।

शिवपुराण में बताया ये उपाय रोज रात को करने से बढ़ सकती है इनकम

धन की मनोकामना के लिए उपाय

- यहां दिए जा रहे मंत्र का जप आपको 21 दिनों तक करना है।

मंत्र

ऊँ ह्रीं श्रीं क्लीं नम: ध्व: ध्व: स्वाहा।

- मंत्र जप के लिए घर में कोई पवित्र स्थान, मंदिर या किसी नदी का किनारा श्रेष्ठ रहता है।
- यह उपाय यदि किसी वट वृक्ष के नीचे बैठकर किया जाए तो बहुत जल्दी शुभ फल प्रदान करता है।
- मंत्र साधना में बैठने के लिए किसी चर्मासन का प्रयोग करना चाहिए।
- इस मंत्र का जप 21 दिनों में एक लाख पच्चीस हजार बार करना है। 21 दिनों की साधना के बाद व्यक्ति के लिए धन संबंधी कार्यों से शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं।

शिवपुराण में बताया ये उपाय रोज रात को करने से बढ़ सकती है इनकम

प्रति शुक्रवार ब्रह्म मुहूर्त में उठें और नित्य कर्मों से निवृत्त होकर पूर्णत: पवित्र हो जाएं। इसके बाद श्रीगणेश और धन की देवी महालक्ष्मी की आराधना करें, पूजन करें।

शुक्रवार को महालक्ष्मी के पूजन में एक नारियल रखें और पूजा के बाद उस नारियल को तिजोरी में रख दें।

रात के समय तिजोरी से रखें इस नारियल को निकाल कर किसी भी श्रीगणेश के मंदिर में अर्पित कर दें। साथ ही श्रीगणेश से निर्धनता दूर करने की प्रार्थना करें।

ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से कुछ ही समय में सकारात्मक फल प्राप्त होने लगते हैं। साथ ही, ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार के अधार्मिक कार्यों से खुद को दूर रखें। अन्यथा उपाय निष्फल हो जाएगा।

No comments:

Post a Comment